कानपुर के कल्याणपुर स्थित जीडी गोयनका स्कूल में 15 अगस्त का सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस करने स्टेज पर चढ़ रही 11 साल की छात्र सीढ़ियों पर गिर गई जहां तुरंत वो बेहोश हुई उसकी पहले संजीवनी अस्पताल और फिर कॉर्डियोलॉजी ले जाया गया। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि बेटी पूरी तरह से स्वस्थ थी। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए बीते गुरुवार को ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। कल्याणपुर निवासी व्यापारी विपिन गुप्ता और वैष्णवी गुप्ता की बेटी अवनि गुप्ता जीडी गोयनका स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी।छात्रा कार्यक्रम के दौरान स्कूल में बेहोश हो गई थी। उसे तत्काल पहले संजीवनी और फिर कार्डियोलॉजी ले जाया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को सूचना दे दी गई थी। अस्पताल में ही छात्रा का निधन हो गया।
स्वतंत्रता दिवस पर परफॉर्म करने स्टेज पर जा रही थी 11 साल की अवनी, गिरी, हो गई मौत

