प्रदेश पहुँच रहे अमित शाह,लेंगे तीन बैठकें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात अक्टूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे । मुख्यालय में तीन घंटे वह पार्टी पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों से तीन अलग-अलग बैठकों में चर्चा की जाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन से बातचीत करेंगे। 

भाजपा दफ्तर में आने से पहले शाह नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की अध्यक्षता होगी। इसके बाद अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार को शाह के दौरे का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। भाजपा प्रदेश संगठन शाह के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *