नयी संसद में महाझूठ से महाझूठ की शुरुआत : अखिलेश यादव 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे आधा-अधूरा बिल कह दिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि नई संसद के पहले दिन ही भाजपा सरकार ने ‘महाझूठ’ से अपनी पारी शुरू की है। 

जब जनगणना और परिसीमन के बिना महिला आरक्षण बिल लागू नहीं किया जा सकता। जिसमें कई साल लग जाएंगे तो भाजपा सरकार को इस आपाधापी में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या जरूरत थी। जातिगत गणना के इनके बिना तो महिला आरक्षण असंभव है। अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि इसका जवाब महिलाएं आगामी चुनावों में भाजपा के विरूद्ध वोट डालकर देंगी।
इसमें कई पेंच हैं जिससे इसका कार्यान्वित होना चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *