हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने हानिया की मौत का बदला लेने के लिए इस्राइल पर हमले की धमकी भी दे दी है। इस्राइल हाई अलर्ट पर है। भारतीय एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने भारत और इस्राइल की राजधानी तेल अवीव के बीच संचालित होने वाली उड़ान सेवाओं को रोकने का फैसला किया है। एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए हमने तेल अवीव के लिए प्रस्तावित संचालन को तुरंत प्रभाव से रोकने का फैसला किया है। तेल अवीव से यहां आने वाली और यहां से तेल अवीव जाने वाली विमानन सेवाएं फिलहाल 8 अगस्त 2024 तक रोकी गई हैं। अपने यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए हमें 011-69329333 / 011-69329999 कॉल कर सकते हैं।’
एयर इंडिया ने इस्राइल के लिए उड़ाने की रद्द,तनाव के चलते फैसला

