एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, केंद्रीय मंत्री भी थीं सवार

रायपुर : आज सुबह करीब 10 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। हुआ कुछ यूँ की मंगलवार की सुबह जब रायपुर एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआइसी 469 ने जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी वैसे ही एक पक्षी अचानक उससे टकराया ,जिससे उसमें सवार यात्रि घवरा गए और अफरातफरी मच गई। जल्दी ही फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित  उतारा गया आपको बतादें कि इस इस फ्लाइट में केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी सवार थीं।
यह घटना सुबह 10 बजे रनवे नंबर 24 पर हुई है। पायलट ने सुझबुझ से फ्लाइट को नीचे दोबारा लैंड किया और यात्रियों को उससे उतारा। इसके बाद इंजीनियरों द्वारा इसकी जांच की जा रही है कि कहीं फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी तो की वजह से तो ये नहीं हुआ है। हालाँकि सभी कर्मचारी और यात्री सुरक्षित हैं ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *