आगरा : आज यूपी के आगरा मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता से वर्चुअली किया। उनके हरी झंडी दिखाते ही मेट्रो दौड़ पड़ी। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे और उन्होंने स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। ताजमहल भूमिगत स्टेशन से इसकी शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल स्टेशन से ताज पूर्वी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया। उनके साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। आपको बतादें कि मेट्रो ट्रेन में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एक के 32 पहुंचे थे। इन्होंने ताजमहल स्टेशन से ताजपूर्वी तक सफर तय किया साथ ही इनकी ट्रेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई थी। आगरा मेट्रो ट्रेन में पहली बार सफर करने पर बच्चे बेहद उत्साहित दिखे। इनके प्रधानाचार्य राजेश पांडे ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पूरे शहर में हमारे विद्यालय के बच्चे मेट्रो ट्रेन में सफर करने के लिए चुने गए।
उदघाटन पर मौजूद सीएम योगी ने कहा कि आगरावासियों को होली से पहले मेट्रो ट्रेन की सौगात मिली है। देश में सबसे कम समय में आगरा में मेट्रो स्टेशन तैयार हुए। आगे के प्रोजेक्ट को भी इसी तरह तेजी से कार्य करने के लिए मेट्रो अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो के चलने से शहर की यातायात व्यवस्था अब बेहतर होगी। मेट्रो स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसे देखने के लिए हर कोई लालायित है। हालांकि अभी आमजन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

