जोशीमठ में आज मंगलवार को मौसम साफ रहा जिसकी वजह से ध्वस्तीकरण का कार्य जारी है। तहोटलों के ध्वस्तीकरण का काम सुबह से चल रहा है। वहीं, कल से जोशीमठ में सभी स्कूल खोले जा रहे हैं और अब स्कूलों मे रहने वाले प्रभावितों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ेगा।
भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ में विद्यालयों को खोलने में काफी चिंताजनक स्थिति बानी रही लेकिन अब स्कूल खुलने है। यहां कुछ विद्यालयों में राहत शिविर बनाए गए हैं जबकि कई बच्चे राहत शिविरों में रह रहे हैं। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी जोशीमठ के कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि सिर्फ संस्कृत महाविद्यालय में राहत कैंप चलता रहेगा, शेष अन्य विद्यालयों से प्रभावितों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को दूसरी पहुंचाएंगे। छात्रों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की भी व्यवस्था है। 24 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनको बोर्ड परीक्षा देनी है लेकिन वह यहां से बाहर चले गए हैं।
जोशीमठ में फिर आफत,स्कूल से हटाए जा रहे प्रभावित

