मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के गोमतीनगर में बारिश के बाद हुई शर्मशार करने वाली घटना पर गहरी सख्ती और नाराज़गी व्यक्त की है । सीएम योगी के निर्देश पर शासन ने मामले में लापरवाही बरतने वाले डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी पूर्वी और एसीपी गोमतीनगर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, और वहीँ गोमतीनगर इंस्पेक्टर, समतामूलक चौकी इंचार्ज समेत चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट अराजकतत्वों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए अब तक चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है ,सीएम योगी की नाराजगी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। साथ ही सीएम के निर्देश पर शासन ने तत्काल प्रभाव से डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह, एडीसीपी अमित कुमावत और एसीपी गोमतीनगर अंशु जैन को पद से हटा दिया। चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
युवती से अभद्रता पर गंभीर हुए मुख्यमंत्री ,कई अफसर हटे व कई निलंबित

