ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास दुर्घटना में ट्राले के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई है। चालक करीब छह घंटे तक ट्राले के नीचे दबा रहा और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन बेस अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रविवार देर शाम गौचर से ऋषिकेश जा रहा ट्राला देवप्रयाग से सात किमी आगे पाली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा की ओर खाई में पलटा । जिसमें चालक दीपचंद निवासी आंबेडकर नगर यूपी ट्राले के नीचे दब गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी पुलिस व एसडीआरएफ टीम के साथ अवसर पर पहुंचे। चालक को निकालने के लिए रेलवे की निर्माण कंपनी से हाइड्रा मशीन व क्रेन मंगवाई गई और कई घंटे इंतजार के बाद तो मशीन और क्रेन पहुंची, लेकिन इनसे भी दीपचंद को नहीं बचाया जा सका । एसडीआरएफ टीम व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिट्टी खोदकर चालक का आधा शरीर ही बाहर निकाला गया।

