लखनऊ : गौरतलब है कि देश के पीएम मोदी बीते दिन नेपाल के लुंबनी से दौरा करके राजधानी लखनऊ पहुंचे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में सीएम योगी के एक ट्वीट से लखनऊ पर बड़े बदलाव की आशंकाए खड़ी हो गई है क्या लखनऊ का नाम बदलेगा ? आपको बतादे कि यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, ‘शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन…’इसके आलावा सीएम योगी ने यह ट्वीट अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए खींची गई फोटो को टैग करते हुए लिखा है इस ट्वीट के बाद अटकलें है की क्या लखनऊ का नाम लक्ष्मण जी के नाम पर किया जा सकता है।
इससे पहले लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी और लखनपुर करने की मांग उठी है। आपको बता दें कि योगी सरकार ने इससे पहले कई जगहों के नाम बदले हैं। इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और अयोध्या किया जा चुका है।

