पीएम पहुंचे राजधानी लखनऊ,सीएम आवास पर मंत्रियो को सिखाया सुशासन-संगठन का पाठ 

लखनऊ: आज पीएम मोदी राजधानी लखनऊ देर शाम पहुंचे हैं। आपको बतादें की पीएम कुशीनगर से लौटकर लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। सभी जानतें हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी के आवास पर आज सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक करने पहुंचे हैं जिन्हे आज उन्होंने वहां पहुंचकर सुशासन, संगठन से समन्वय, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पाठ पढ़ाया है। उनके साथ रात्रिभोज वही करेंगें । प्रधानमंत्री करीब पौने सात बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के कई नेताओं व मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

क्या रहा शेड्यूल-प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ के इस कार्यक्रम का मकसद 2024 के चुनाव की तैयारी माना जा रहा है। भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बेहद अहम है।प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक दिन की यात्रा पर भगवान बुद्ध के जन्मस्थान नेपाल स्थित लुंबिनी गए थे। वहां से लखनऊ लौटे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य मंत्रियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा… शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *