आज पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हरिद्वार में दूर दूर से पवित्र डुबकी लगाने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। स्नान के लिए एक दिन पहले ही धर्मनगरी हरिद्वार में ताता लगा हुआ है। रात रविवार से ही भारी उमड़ी चुकी है । होटल धर्मशालाएं सभी पूरी तरह भरे हुए हैं। श्रद्धालुओं को गंगा घाटों पर ही रात में सोए हैं। रात गंगा घाटों पर गुजारने के बाद तड़के श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई है।
आपको बतादें कि बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर आज धर्मनगरी की यातायात व्यवस्था सही रखने के लिए पुलिस ने यातायात प्लान भी साँझा किया है। सोमवार की सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहन मंगलौर से डायवर्ट कर रुड़की बाइपास होते हुए हरिद्वार भेजे जाएंगे।
सीएम धामी ने दी बधाई-सीएम धामी ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता को प्रेम, सत्य, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया है। भगवान बुद्ध का प्रेम सहनशीलता एवं करुणा का संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है।
सीएम ने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और समानता का संदेश मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम रहे हैं।
बीते रोज शनिवार शाम से ही यात्रियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार सुबह को हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर वाहनों का ऐसा रैला उमड़ा कि पुलिस की सारी व्यवस्थाएं कम पड़ गई।

