नई दिल्ली : आतंकवाद से ताल्लुक रखने वाले लोगों के ग़लत मंसूबे ख़राब करके केंद्र सरकार अब हर साल आतंकवाद विरोधी दिवस भी मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र जारी किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के तहत हर साल 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। इस बात की मांग को पत्र के माध्यम से सभी राज्य के मुख्य सचिवों, सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को पत्र भेजा गया है।
युवा होंगें जागरूक-
इस पत्र में लिखा गया है कि इस दिन को आयोजित करने के उद्देश्य से युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से परे रखना होगा। केंद्र सरकार की तरफ से कौन-कौन सी योजनाएं चलाई गई हैं। उन्हें बताया जाएगा कि उनकी एक गलती किस तरह से राष्ट्रीय समस्या बन सकती है। केंद्र का मानना है कि अगर युवा सही रास्ते पर आ गए तो आतंकवाद खत्म होने लगेगा।
डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आतंकवाद विरोधी संदेश को भी प्रसारित किया जा सकता है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में 21 मई को शनिवार होने के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में 20 मई को शपथ दिलवाई जा सकती है।

