उदयपुर : आज 13 मई को राहुल गांधी कांग्रेस का नव संकल्प शिविर की शुरुआत करने दोपहर 12 बजे उदयपुर पहुंच रहे हैं। उनके साथ इस शिविर का हिस्सा बनने 400 से ज्यादा प्रतिनिधि और नेता शिविर में उदयपुर पहुंच रहे हैं। इनके लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। आपको बतादें कि आज से शुरू होने वाले इस “चिंतन शिविर” की सभी बैठके ताज अरावली में आयोजित होंगी।
शिविर में तीन ग्रुप डिस्कशन, 6 विशेष समितियों की बैठक और कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी रखी गई है। बैठक में कांग्रेस के दाे मुख्यमंत्री के साथ साथ कार्यसमिति के तमाम सदस्य, कांग्रेस कमेटी के सदस्य सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस के ज्यादातर नेता उदयपुर पहुंच चुके हैं। इनमें सोनिया और प्रियंका गांधी समेत शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि नेता शामिल हैं। राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 74 नेता ट्रेन से उदयपुर पहुंचे। है। इतना ही नहीं बल्कि आज सोनिया और प्रियंका विशेष विमान से सुबह ही उदयपुर पहुंचे है। चिंतन शिविर के लिए ताज अरावली, अनंता रिसोर्ट, ऑरिका लेमन ट्री और रेडिसन ब्लू में नेताओं को ठहरने की व्यवस्था की गई है। राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी समेत ज्यादातर वरिष्ठ नेता ताज अरावली में रुके हैं।
तीन दिन चलेगा शिविर –अभी कुछ ह देर पहले राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक साथ नज़र आए हैं। पीछे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठे थे। एक के बाद एक राज्यों के चुनावों में हार से पस्त कांग्रेस के उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है। कांग्रेस का ये चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक यानी तीन दिन चलेगा।

