पृथ्वीराज फिल्म का ट्रेलर जारी,अक्षय को “पृथ्वीराज” अभिनय में देख खुश हुए फैन्स 

हिंदी फिल्म की दुनिया में दमदार अभिनेता लाखो लोगो के दिलों की धड़कन अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज के लिए सबकी चर्चाओं में शामिल है। अभिनेता अक्षय की ये फिल्म अपनी रिलीज के इंतजार में हैं। फैंस भी बेसब्री से अक्षय की इस फिल्म के  लिए बेताब है। इसी क्रम में दर्शकों के इंतजार को थोड़ा कम करते हुए फिल्म के मेकर्स ने सोमवार यानी 9 मई को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर इस फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। यूट्यूब पर ट्रेलर पसंद किया जा रहा है। 

यूट्यूब पर जारी ट्रेलर में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नज़र आ रहे हैं। वहीं, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में काफी जच रही हैं। ट्रेलर को साफ पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान और राजकुमारी संयोगिता की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर में 1191 और 1192 में हुए पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच के तराइन के युद्ध को  भी दर्शाया गया है। 

फिल्म के ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स देखने को मिला है। ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर के बाद फैंस बेसब्री से फिल्म के इंतजार में हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने में कामयाब रहती है या नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *