रिहा हुईं नवनीत राणा,लीलावती अस्पताल मेडिकल चेकअप को पहुंची 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पर  मामलें पर कई मुसीबतें आ घिरी हैं लेकिन आज नवनीत राणा को 13वें दिन जेल से बाहर आने का मौका मिला है। मुंबई की बोरीवली अदालत द्वारा रिहाई के आदेश मिलने के बाद आज गुरूवार को उन्हें रिहा किया गया है। इससे पहले राणा के वकील ने रिहाई के आदेश की एक प्रति मुंबई की भायखला जेल के बाहर रखी जमानत पेटी में डाली थी। नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बीते दिन बुधवार को ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था। लेकिन अदालती प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से उन्हें जेल से रिहा नहीं किया जा सका था। सत्र न्यायालय ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी। 50 -50 हजार के निजी मुचलके पर राणा दंपती को बेल म,मिली। न्यायलय है कि “राणा दंपती इस तरह का अपराध दोबारा नहीं करेंगे। अगर हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रहता है तो नवनीत कौर की संसद सदस्यता खतरे में पड़ जाएगी।–इसके अलावा वे गवाह या सबूतों से भी छेड़छाड़ नहीं करेंगे। कोर्ट ने कहा है कि राणा दंपती इस मुद्दे पर न ही प्रेसवार्ता करेंगे और न ही मीडिया या सोशल मीडिया पर कोई बयान देंगे। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता पाया गया तो उनकी जमानत रद्द होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *