केदारनाथ जाने वालो के लिए अहम् खबर

चारधाम यात्रा शुरू तो हुई है लेकिन प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर जानें वाले श्रद्धालुओं को चेतावनी और कुछ अहम्आ निर्देश दिए है। जिनकी एहतियात बरतना उनके लिए अब बहुत जरूरी कहा गया है। समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में कब मौसम किस करवट बदल जाए, यह अभी कुछ भी कहना संशय में है । यहां पूरे सीजन ठंड का माहौल रहता है। एक सप्ताह से केदारनाथ में दोपहर बाद अक्सर बारिश हो रही है, जिससे इन दिनों काफी ठंड है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं। 

इन कारणों से होगी दिक्कत-रखे विशेष ध्यान – दिल की धड़कन तेज होने के बावजूद चलते रहना।
– पर्याप्त गर्म कमड़ों का उपयोग नहीं करना।
– पैदल मार्ग पर जंक फूड का सेवन।
बिना डाक्टरी सलाह के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रेकिंग।

ये लोग रहे विशेषकर सावधान--हृदय, स्वांस रोग, मधुमेह और हाईएल्टीट्यूड संबंधी रोग से पीड़ित लोग विशेष सावधानी बरतें।
-पैदल मार्ग पर तेज चलने के बजाय धीरे-धीरे चलते रहे। 
धूम्रपान और मादक पदार्थों का सेवन न करें।
– गौरीकुंड से आगे बढ़ने से पहले हल्का योगाभ्यास करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *