श्रीनगर : आज देश में ईद के त्यौहार की ख़ुशी के साथ साथ दंगों की गूँज भी सुनाई दे रही है जहां बीती रात जोधपुर में दो समुदायों में झड़प की खबर है वहीँ दक्षिण कश्मीर में ईद के मौके पर पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई है। कश्मीर के जिला अनंतनाग में सुबह की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी की गई है। ख़बरों की मानें तो लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेके हैं। मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहा ऐ थे दरअसल बीते वर्श्ज कोरोना संक्रमण के चलते इतनी बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए नहीं पहुंचे थे। लेकिन इस बार कोरोना के मामले कम हैं और लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी।प्रदेश सहित देशभर में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और नमाज के दौरान अल्लाह की इबादत कर मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
जम्मू व कश्मीर संभाग की विभिन्न मस्जिदों और इबादतगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इबादत को उठे हजारों हाथों ने अमन और तरक्की की दुआएं मांगीं। जम्मू शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में सहित अन्य मस्जिदों में ईद की मुख्य नमाज सुबह अदा की गई।

