आज जिला अदालत में आशीष मिश्र की पेशी,आरोप तय करने को लेकर सुनवाई

लखीमपुर खीरी: गौरतलब है कि यूपी का लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुआ हिंसा का मामला बेहद चर्चा में रहा उसी तरह इसमें मुख्या आरोपी मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा के लिए सुनवाई भी हो चुकी हैं जिसकी जमानत कोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई थी। आज इस मामलें में जिला अदालत में मंगलवार को मुख्य आरोपी आशीष मिश्र पर आरोप तय करने को लेकर सुनवाई होने वाली है। आशीष मिश्र को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। आपको बतादें कि तिकुनिया हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू ने अभी दो दिन पहले ही आत्मसमर्पण भी किया है। जिसके बाद जिला अदालत में सुनवाई जोर पकड़ने की उम्मीद बढ़ गई थी लेकिन कानूनी दांव-पेंच को लेकर मंगलवार को भी डिस्चार्ज एप्लीकेशन का निस्तारण होना संभव नहीं दिख रहा है।

तिकुनिया कांड में आरोपित 14 आरोपियों में केवल आशीष मिश्र मोनू की ओर से डिस्चार्ज एप्लीकेशन देते हुए कहा गया था कि उसके खिलाफ कार्यवाही का कोई आधार नहीं है। अदालती पत्रावली में ऐसे कोई सबूत नहीं हैं, जिनके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दायर हो। आशीष मिश्र की डिस्चार्ज एप्लीकेशन के खिलाफ आपत्ति दाखिल करने के लिए जिला शासकीय अधिवक्ता ने पिछली पेशी पर समय मांगा था। इन हालात में डिस्चार्ज एप्लीकेशन का निस्तारण पशोपेश में है। 

12 मई को बड़ा किसानों का प्रदर्शन –

आपको बतादें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में धारा 120 बी के तहत कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। इसके अलावा तिकुनिया हिंसा मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, घायलों को मुआवजा देने की भी मांग होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *