देहरादून : गौरतलब है क़ी उत्तराखंड में जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू होने ही वाली है जिसकी सभी तैयारियां भी संपन्न हो चुकी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वीकेंड पर लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों को अक्सर बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को विद्यालयों को बंद कर दिया जाए।छोटे बच्चों को विद्यालय आने जाने में अभिभावकों को काफी समय लग जाता है।
शनिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को एक ज्ञापन दिया। जिसमें जैन ने बताया कि सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग रहा है। इससे शनिवार को स्कूली बच्चों को विद्यालय से आवाजाही में काफी दिक्कतें हुई हैं .

