आज कल लोगों के दिल में फिर से कोरोना की दहशत पनपने लगी है। लोग इंटरनेट में लिखकर जानकारी हांसिल करने में लगे हैं की क्या अब फिर से कोरोना की चौथी लहर आने वाली है? सोमवार को इस बेचैनी को कोरोना के नए मामलों ने और बढ़ा दिया। कोरोना के नए मामलों में 90 प्रतिशत बड़ी है। यह बढ़कर सीधे 2,183 हो गए। रविवार को कोरोना के 1,150 नए केस सामने आए थे। भारत में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 44 हजार 280 हो गई, जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11 हजार 542 रह गई है।
आपको बतादें इसपर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सोमवार को कोरोना के नए आंकड़े समक्ष रखे है। जसिके अनुसार 214 और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 965 पर पहुंच गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है,संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता,नए केस 90% तक उछले

