काल भैरव और बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 

आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपनी दो दिवसीय काशी यात्रा के क्रम में बरेका गेस्‍ट हाउस से निकलकर बाबा काल भैरव मंदिर दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद काशी विश्‍वनाथ धाम में भी उन्होंने पूजा की। मंदिर के अर्चकाें ने विधि विधान पूर्वक अनुष्‍ठान को पूरा किया। पूरा कराया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू चंदौली जनपद के पड़ाव में बने पं. दीनदयाल स्मृति उपवन भी गए।
आज शनिवार सुबहा करीब 9.50 पर बाबा काल भैरव के दर्शन किए।  महंत प्रवीण कुमार दुबे ने भैरव अष्टक मंत्र से विधि विधान से पूजन कराया तेल, धुप,माला, कपूर की महाआरती कराई साथ ही उपराष्ट्रपति को मंदिर की तरफ से अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला प्रसाद स्वरूप दिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।


सुरक्षा कड़ी-वैंकया नायडू के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।  गंगा में एनडीआरएफ कमान संभाले हुए थी तो आरती स्थल पर स्थानीय पुलिस फोर्स डटी थी। दूसरी तरफ गंगा उस पार ऊंट पर भी पहली बार पुलिस फोर्स गश्त कर रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *