ह्युंडई मोटर की बिक्री में आई गिरावट

नई दिल्ली : कोरोना संकट के समय दौरान पूरे मार्केट में न कोई वाहन लाॅन्च हुए और न कोई वाहन की बिक्री हुई थी। और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पूरी तरह से थम सी गई है।लेकिन फिर धीरे-धीरे सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पूरी तरह पटरी पर आ ही रही थीं कि देश में कोरोना का डर दोबारा शुरू हो गया और फिर लॉकडाउन लग गया। इसका सीधा असर फिर ऑटो कंपनियों पर पड़ने लगा। इसका अंदाजा ह्युंडई मोटर इंडिया द्वारा जारी की गई अपनी बिक्री के आंकड़े से लगाया जा सकता है।
हुंडई की कुल बिक्री सालाना आधार पर मार्च, 2022 में 14 प्रतिशत घटकर 55,289 इकाई रही। कंपनी ने बताया कि इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में उसने 64,621 इकाइयों की बिक्री की थी. वहीं 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने कुल 6,10,760 इकाइयों की बिक्री की, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की बिक्री की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है. तब कंपनी ने 5,75,877 इकाइयां बेची थी।