भाजपा मना रही है 42वां स्थापना दिवस,पीएम मोदी ने कही ये बात

नई दिल्ली : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना की थी। 29 साल बाद वह राजनीतिक संघर्षों व लोकतंत्र के सबसे कठिन दौर, आपातकाल, के बाद बड़े राजनैतिक सुधार की उम्मीद के साथ जनता पार्टी में विघटित हो गया, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भी राजनैतिक दिशा नहीं बदली, जनविश्वास का प्रतिमान नहीं बढ़ाया जा सका, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की नींव पड़ी।
भाजपा स्थापना दिवस से एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सांसदों से आग्रह किया कि वह सेवा व समर्पण भाव के साथ जनता के बीच जाकर काम करें। उन्होंने सांसदों से केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने सांसदों से स्थापना दिवस और सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में प्रतिदिन एक बड़ा आयोजन करने और समाज के अंतिम स्तर पर खड़े व्यक्ति तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को कहा। बता दें कि भाजपा अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा भी मना रही है।