सीएम धामी आज पीएम मोदी से करेंगें मुलाक़ात,सांसद अनिल बलूनी से भी की मुलाक़ात 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन सोमवार को नई दिल्ली गए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मंगलवार को एक शिष्टाचार भेंट करने वाले हैं। दिल्ली पहुंचकर धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भी आज मुलाक़ात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक मुद्दों पर विचार विमर्श भी हुआ है। मुख्यमंत्री धामी एयरपोर्ट से सीधे बलूनी के आवास पहुंचे । आज वो पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नेताओं व मंत्रियों का बहुत बड़ा योगदान रहा। हम प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर जनता के बीच गए। जनता ने हमें चुनाव में दो तिहाई बहुमत दिया। पहली बार राज्य में मिथक टूटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करने जा रहे हैं। वह उनका धन्यवाद करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *