इस बार आम जनता को बढ़ती पेट्रोल-डीज़ल के दामों से रहता मिलती नज़र नहीं आ रही है। अब चौतरफा महंगाई की मार जनता को ट्रस्ट कर रही है। रोजाना हो रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। आलम ये है कि 21 मार्च के बाद 12 दिनों में दस बार इनके दाम बढ़ाए गए हैं। ईंधनों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इस वृद्धि के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 7.20 रुपये का इजाफा हो चुका है।
महानगरों में कीमत-
आज शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 102.61 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 117.57 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 101.79 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल का दाम 112.19 रुपये प्रति लीटर (84 पैसे बढ़ा) और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे बढ़ा) है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 108.21 रुपये और डीजल की कीमत 98.28 रुपये प्रति लीटर पर है। जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में पहले कहा था कि तेल कंपनियों को सामान्य विपणन मार्जिन पर वापस जाने के लिए या अपने घाटे को कम करने के लिए खुदरा कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर या 10 प्रतिशत की वृद्धि की जरूरत है।

