उत्तराखंड के आयुष का आईपीएल में जलवा, जानिए कहा से आयुष ?

देहरादून: सभी जानतें है कि दुनिया का सबसे बड़े मंच आईपीएल है। जहाँ में उत्तराखण्ड के टिहरी जिले से सिलोड़ गांव निवासी क्रिकेटर आयुष बडोनी ने डेब्यू मैच में धमाकेदार जज्बा दिखाकर एक मुकाम हांसिल कर लिया है। आपको बतादें की प्रदेश के गौरव आयुष ने साहसिक पारी खेलकर टिहरी जिले समेत उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी आयुष भारत की जूनियर क्रिकेट टीम में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। 

इससे पहले भी लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गये मैच में शानदार 54 रनों की पारी खेली थी। देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्वीली के सिलोड़ गांव निवासी विवेक बडोनी के पुत्र आयुष बडोनी ने आईपीएल के पहले ही मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सबको खुश किया था। 

हालाँकि आयुष अभी दिल्ली में रहते हैं, उनके पिता विवेक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाते हैं, जबकि मां विभा बडोनी गृहणी है। आयुष वर्तमान में वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली से ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के छात्र हैं। आयुष के पिता ने बताया कि आईपीएल से पूर्व आयुष ने 20-20 की शुरुआत 11 जनवरी 2021 को दिल्ली के लिए की थी। उन्होंने 2020-21 सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलकर शुरुआत की थी । अंडर.19 इंडिया टीम का भी वह हिस्सा रहे। आयुष दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और विकेट कीपिंग भी करते हैं।3 दिसंबर 1999 को दिल्ली में जन्मे आयुष के दादा दिल्ली में शिक्षक थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *