सपा-प्रसपा गठबंधन टूटने की खबरें, बैठक में नहीं पहुंचे शिवपाल

लखनऊ : आज यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों की आकस्मिक बैठक हुई, जहाँ नाराज समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई इस अहम बैठक में मौजूद नहीं रहे। इससे सपा-प्रसपा गठबंधन टूट जाने के कयास लगने शुरू हो गए हैं। आपको बतादें कि शिवपाल सिंह यादव बीते दिनों हुई विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से भी ख़ासा नाराज़ थे। कहा था कि वह सपा से विधायक हैं पर उन्हें बैठक के बारे में सूचना पाते ही दिल्ली तरफ रुख कर गए थे।

सपा के सिंबल पर लड़े थे चुनाव

शिवपाल ने न सिर्फ अखिलेश को अपना नेता घोषित किया बल्कि यहां तक कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। सपा से गठबंधन के बाद उम्मीद थी कि प्रसपा नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, लेकिन सिर्फ शिवपाल चुनाव लड़े, वह भी साइकिल के सिंबल पर। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *