लखनऊ: विस चुनावों में भाजपा को मिली जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी सम्प्पन हो चूका है। जिसके बाद आज सोमवार को यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ और चुनावों में हार पाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने सामने आए।आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी वरिष्ठ विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री शपथ दिला रहे हैं।
आज सुबह विदहनसभा में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन के नेता के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शपथ के दौरान सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। विधायक और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी।
इस मौके पर वहा मौजूद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा में सदन के विधायक पद की शपथ ली है। अखिलेश यादव पक्ष और विपक्ष के विधायकों का अभिवादन करते हुए शपथ ग्रहण करने पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव से गर्मजोशी से मुलाकात की। दरअसल, सीएम योगी अखिलेश यादव को देखते ही मुस्कुराए और एक-दूसरे से हाथ मिलाया। सीएम योगी ने अखिलेश के कंधे पर भी हाथ रखा।
क्या बोले अखिलेश-सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा और विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी।

