यूपी में फिर योगीराज,चुनें गए विधायक दल के नेता 

लखनऊ : कल यूपी में लगातार दूसरी बार सीएम बनने जा रहे योगी आदित्यनाथ को आज बैठक के बाद उन्हें गुरुवार शाम विधायक दल का नेता चुन लिया गया। कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर किया। योगी सरकार- 2.0 का शपथग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 
आपको बतादें कि भाजपा विधायक दल नेता चुनाव के पर्यवेक्षक एवं गृह मंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक रघुवर दास विधायक दल की बैठक में शामिल रहे। इस बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा गठबंधन में भाजपा के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी के विधायक भी मौजूद रहे। साथ ही यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *