योगी राजतिलक की तैयारियां ज़ोरों पर,तीन  विधायकों की होगी छुट्टी 

आपको बतादें कि भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार रात तक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करने की आशंका है। योगी सरकार-02 का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में कल 25 मार्च दिन शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे आयोजित होने जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम 4 बजे लोक भवन में होने वाली विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 
होने  वाले इस भव्य आयोजन  के मुताबिक़ विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा भी पेश करने जाएंगें। भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश की नई सरकार की रूपरेखा तैयार कर ली है। मंत्रियों की सूची पर केंद्रीय नेतृत्व की मुख्यमंत्री योगी के साथ देर रात चर्चा हुई। डिप्टी सीएम के बढ़ेंगें पद-पार्टी सूत्रों का कहना है, डिप्टी सीएम के पद बढ़ने के आसार कम हैं।  डिप्टी सीएम में से एक का दायित्व बरकरार रखने और एक नया चेहरा लाए जाने की चर्चा है

विवाद में फसे विधायकों की होगी छुट्टी-विवादों में बने रहने का नुकसान तीन कैबिनेट मंत्रियों को उठाना पड़ सकता है। 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष के लिए भाजपा के कद्दावर नेता सूर्य प्रताप शाही, पूर्व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के नाम सुर्ख़ियों में हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *