जहां आअज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का राजतिलक हो चुका है वहीँ अब सबकी उत्सुकता का केंद्र है यूपी में योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम। आगामी 25 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। जिस भव्यता आयोजन में साक्षी बनेंगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे।
यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रण दिया गया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से मंगलवार को अतिथियों को फोन कर आमंत्रित करने की शुरुआत भी हो चुकी है। विपक्षी दलों के नेताओं को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया है।
आज अमित शाह भी राजधानी पहुँचेंगें –25 मार्च को शपथ ग्रहण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और यूपी के पर्यवेक्षक अमित शाह आज ही लखनऊ पहुंच रहे हैं। जहां २४ तारिख को मीटिंग में भी वो मौजूद होंगें। जिसमें योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। सभी विधायक उनके नाम पर सहमति जताएंगे और 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेंगे।
जानिए सुरक्षा व्यवस्था –सीएम योगी के शपथ कार्यक्रम में 10 आईपीएस अधिकारी, 15 अपर पुलिस अधीक्षक, 8 कंपनी पीएसी, 5 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल और 350 यातायात पुलिस उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा लखनऊ पुलिस में तैनात आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों की ड्यूटी भी शपथग्रहण समारोह स्थल पर टेबनात की गई है।
ड्रोन करेगा निगरानी-समारोह स्थल इकाना स्टेडियम और आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। वहीं स्टेडियम के आसपास एटीएस के कमांडो और ऊंची इमारतों पर सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक की जा रही है

