अमित शाह के आवास पर उत्तराखंड के कई नेताओं के साथ बैठक जारी

गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीजेपी को फिर एक बार पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। इसके बाद से भाजपा में मुख्यमंत्री के चयन के लिए लगातार माथापच्ची का दौर जारी है। उत्तराखंड के नेता सभी दिल्ली भागदौड़ में लगीं हुईं हैं। आपको बतादें कि मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी कयास लगें हुए हैं। जिसके नाम पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। अभी के प्रदेश में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली पहुंचे हैं। सियासी हलकों में चर्चा रही कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने बुलाया है।

आपको बतादें कि उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने गए हैं। उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक टल गई है। चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। उनके अलावा विधायकों में कद्दावार नेता सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *