साउथ सिनेमा हमेशा से ही दर्शकों को मनोरंजित करता आया है। लाखों करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज़ करने वाला साऊथ सिनेमा अब आपके लिए मंझे कलाकारों के साथ नई मूवी लेकर आ रहे हैं। यह एक तेलुगु फिल्म है.सुपरस्टार अमित तिवारी व अभिनेता शावर अली को बॉलीवुड डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह ने उनकी अपकमिंग तेलुगू फिल्म नल्ला मल्ला के लिए शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मेरे प्यारे दोस्तों को उनकी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं। तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमित तिवारी की इस फिल्म के चर्चे साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में बहुत जोरों पर हैं।

पंडितों का फिल्म पर अनुमान-
फिल्मी पंडितों का अनुमान है कि यह फिल्म अपनी समकक्ष फिल्मों में कई नए रिकॉर्ड बनाएगी। इसके अलावा अभिनेता शावर अली भी फिल्म में अभिनय करते नज़र आएंगें। जो कि भारतीय सिनेमा का एक जाना माना नाम है उन्होंने भी इस फिल्म के बारे में कहा कि उपरोक्त फिल्म उनके द्वारा अभिनीत कुछ यादगार फिल्मों में से एक है फिलहाल कहा जा सकता है कि यह फिल्म “नल्ला मल्ला” बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

