कल होगा भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह,सभी बड़े नेता होंगें शामिल

 नई दिल्ली  : विस चुनाव के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हांसिल हुई है अब कल बुधवार को 16 मार्च को प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगें भगवंत मान सिंह समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल 12:30 बजे मान सिंह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने इस समारोह के लिए पूरे पंजाब के लोगों को निमंत्रण दिया है। इस शपथ ग्रहण समारोह के जरिए आम आदमी पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर आसपास के राज्यों में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी करेगी। हरियाणा और हिमाचल से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।  समारोह में जगह की कमी न पड़े इसलिए आसपास की कई एकड़ फसल को काटकर उसके मुआवजा देने का भी एलान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *