आगरा : यूपी के आगरा में एक मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोग मरीजों को गोद में लेकर के वार्ड से बाहर भागने लगे। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और आगरा एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बता दें कि आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की 8 मंजिला न्यू सर्जरी की बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर को अचानक से आग लग गई. जिसकी वजह से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. और वहीं मरीजों में और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई. अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनके तीमारदार अपनी गोद में लेकर भागते हुए दिखाई दिए। एसएन मेडिकल कॉलेज में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस और जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कॉलेज में अभी भी मरीजों को निकालने का सिलसिला जारी है।गौरतलब है कि बिल्डिंग में आग से निपटने के लिए कई सारे उपकरण मौजूद हैं, लेकिन यह सभी उपकरण आज किसी भी काम नहीं आए क्योंकि इन सभी उपकरणों ने काम करना ही बंद कर दिया. जिससे बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि यह आग शार्ट सर्किट नहीं बल्कि किसी के बीड़ी पीने से लगी है

