आपको बतादें कि सभी जगह कोरोना महामारी से कुछ समय राहत के बाद अब फिरसे बीते रविवार को चीन में 3,400 कोरोना मामले सामने निकले हैं। हालात फिरसे भयंकर बताए जा रहे हैं। हॉटस्पॉट की जगहों पर लॉकडाउन लगाने की स्थिति बन चुकी हैं। जिस चीन पर कोरोना को दुनियाभर में फैलाने का आरोप लगता रहा है, आज वह कोरोना की भीषण मार झेल रहा है।
अभी तक ख़बरों अनुसार,चीन ने शेन्झेन प्रांत के 1.7 करोड़ लोगों को लॉकडाउन में कैद कर लिया है। फरवरी में 87% आबादी को पहला डोज और 40% आबादी को दूसरा डोज देने का दावा करने वाला चीन पहली बार एक दिन में 1,000 से अधिक मामलें होने की बात कह रहा है।इतनी कड़ाई के बावजूद ओमिक्रॉन के बगैर लक्षण वाले मामलों की बढ़ोतरी ने चीन के तरीकों को चैलेंज किया है।
कई जगह टेम्पोरेरी लोकडाउन –
चीन की कई जगहों पर जहा कोरोना के मामलों में इजाफा है वहां लॉकडाउन लगया जा सकता है ऐसी भयउ खबरें आ रही हैं। पिछली दफा दिसंबर में केस बढ़ने पर एक साथ 1.3 करोड़ लोगों को लॉक करने जैसे तुगलकी फरमानों से परहेज किया जा रहा है।

