यूक्रेन में दहशत का मंजर,बड़े आक्रमण की पोजीशन में आए टैंक

 चुनावी खुशियों के बीच यूक्रेन और रूस में तबाही का मंज़र लोगों के जहन से शायद दूर है,लेकिन अगर बात करें शुक्रवार सुबह से मिल रही ताज़ा खबरिओन की तो अब भी दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर हमले जारी हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पिछले दो दिनों में यूक्रेन से करीब एक लाख लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं फेसबुक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रूसी आक्रमण व पुतिन के खिलाफ खुलकर बोलने की अनुमति दे दी है।अमेरिका-यूरोपीय संघ व जी-7 देश रूस से व्यापार में मोस्ट फेवरेड नेशन का स्टेटस भी वापस लेंगे। दरअसल, यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिका व यूरोपीय संघ लगातार रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।

रूसी आक्रमण और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बोलने की अनुमति दी है। हालांकि, फेसबुक ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसी टिप्पणी नहीं होनी चाहिए, जिससे नागरिकों को खतरा हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *