उत्तराखंड में गंगोत्री विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में आप भी पीछे होती दिख रही है। पांचवें राउंड के बाद की स्थिति पर बात करें तो,आप प्रत्याशी रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को 1749 वोट मिले हैं। भाजपा से सुरेश चौहान ने 9178 मत हासिल कर निकट प्रतिद्वंदी विजयपाल सजवाण से 3518 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
उत्तराखंड की ये हॉट सीट गंगोत्री के नतीजे को लेकर भी सभी में उत्साह है।
इस सीट को लेकर मिथक है कि जिस दल का प्रत्याशी यहां चुनाव जीतता है, उस दल की प्रदेश में सरकार बनती है। गंगोत्री सीट पर आम आदमी पार्टी के सीएम पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल के मैदान में होने से मुकाबला रोचक बन गया है। कुछ ही देर में पता च जाएगा कि भाजपा के सुरेश चौहान के हाथों में लगेगी या कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण की नैया पार होगी।

