चुनावी नतीजे आने से पहले ही घमासान मचा हुआ है वहीँ अब जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है तो इसी बीच ईवीएम में छेड़छाड़ या अदला-बदली के आरोपों का सिलसिला शुरू हो चूका है इसके चलते आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार देर रात मिर्जापुर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम के सामने देर रात निगरानी के लिए मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।आपको बतादे कि समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि रात में स्ट्रांग रूम के अंदर से बीप की आवाज आ रही थी।
हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे सपा-अपना दल (क) गठबंधन के प्रत्याशी ने बीप की आवाज की जांच की मांग की। आरोप लगाया कि जैसे मतदान के बाद बीप की आवाज आती है। यह वही आवाज़ थी। बीते इन मंगलवार शाम वाराणसी में वाहन से ईवीएम मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं के बाद हंगामा शांत नहीं हुआ है। देर रात मिर्जापुर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम के सामने प्रदर्शन शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंदर से बीप की आवाज आ रही थी।
SPCT ने किया इंकार –कटरा कोतवाली पुलिस के बाद एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस कमरे से बीप आने की आवाज का दावा किया जा रहा है उसमें ईवीएम को रखा ही नहीं गया है। सपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने की मांग है कि पर्यवेक्षक को मौके पर बुलाया जाए।

