उत्तराखंड में कांग्रेस की अचानक क्यों हो रही बैठक,एआईसीसी के कई नेता भी हो सकते हैं शामिल 

आज मतदान संपन्न होने के बाद उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। प्रदेश कार्यालय होने वाली इस रणनीतिक बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से जुड़े कई नेता, अन्य प्रदेशों के मंत्री-विधायक और पर्यवेक्षक इसमें मौजूद रहेंगें।

आपको बतादें कि आगामी 10 मार्च को मतगणना से पूर्व मंगलवार को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, तीनों सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह, कुलदीप इंदौरा, राजेश धर्माणी, मुख्य पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश जोशी भाग लेंगे।

ये होंगें अहम् तथ्य – में मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही नतीजों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ राष्ट्रीय नेता भी उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में पल-पल की खबरों पर नजर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *