यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने साँझा की अपनी लोकेशन,कहा-“जंग जीतने तक यहीं रहूंगा”

कीव : रूस और यूक्रेन का युद्ध अब बेहद खराब स्थिति पर है।  आज इस युद्ध को 13वां दिन हैं। दोनों देश एक दूसरे के सामने घुटनें टेकनें को तैयार नहीं हैं।  इतना ही नहीं दोनों देश के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमले भी लगातार कर रहे हैं। इन सब के बीच रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की कीव छोड़कर बंकर में छिप गए हैं। लेकिन अब इस दावा का खंडन करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो में कहा गया है कि वह किसी बंकर में नहीं छिपे हैं और तब तक कीव में मौजूद रहेंगे जब तक देशभक्ति से भरे इस युद्ध को जीतने के लिए यह जरूरी होगा।

जीतने तक मैं यहां बना रहूंगा: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने आज ये भी बयान जारी किया है कि “मैं मैदान छोड़ने वाला नहीं हूं। हम हमेशा से ही कहते रहे हैं कि सोमवार का दिन बहुत कठिन होता है। हमारे देश में जंग चल रही है। इसलिए हमारे लिए हर दिन अब सोमवार है। उन्होंने कहा कि मैं यहां कीव में बरकोवा गली में मौजूद हूं। मैं किसी से नहीं डरता हूं। मैं अपने देशभक्ति से भरे युद्ध को जीतने तक यहां ही रहूंगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *