गौरतलब है कि आज पीएम मोदी का भव्य रोड शो वाराणसी में हुआ। इसके अलावा यूपी की ये चुनावी जंग अब अंतिम चरण पर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित किया। मिर्जापुर के बाद पीएम मोदी वाराणसी में रोड शो की शुरुआत की। बाबा विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। साथ ही डमरू भी बजाए। भाजपा कार्यकर्ता डमरू बजाकर पीएम मोदी का स्वागत कर रहे हैं। पीएम मोदी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा आज सभी मोदी समर्थक भगवा भेष में रोड पर दिखाई दिए। पीएम मोदी के स्वागत में जनता की काफी भीड़ है। भाजपा कार्यकर्ता भारी जोश में हैं। पीएम मोदी पर फूलो की वर्षा कर रहे हैं।
काशीविश्वनाथ पहुँचे पीएम मोदी,पूजा अर्चना करके लिया आशीर्वाद

