उत्तराखंड में विस चुनाव का मतदान भलीभांति संपन्न हो चूका है। जिस विधानसभा चुनाव की मतगणना में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने के लिए आने वाले सात मार्च को एक अहम्म बैठक की जाएगी। इस बैठक का सम्बोधन प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी द्वारा होगा। बैठक में विधानसभा वार मतगणना की तैयारियों के लिए रणनीति बनेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 10 मार्च को मतगड़ना की जानी है।
इसकी तैयारी के लिए सुभाष रोड स्थित एक होटल में सात मार्च को एक बैठक रखी गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में मतगणना को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के अलावा इसमें सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी व सभी विधानसभा प्रभारी शामिल होंगे। उनके दिल्ली में डेरा जमाने को लेकर सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गरमा रहा था।

