हम यूक्रेन से वार्ता के लिए तैयार : व्लादिमीर पुतिन

रूस : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच आज एक बार फिर रूस ने यूक्रेन से बातचीत की पेशकश की है। रूस ने कहा है कि वो यूक्रेन से एक बार फिर बातचीत के लिए तैयार है।रूस ने यह भी कहा है कि यूक्रेन अमेरिका के इशारों पर काम कर रहा है। हम यूक्रेन को चेतावनी दे रहे हैं कि वो अमेरिका के इशारों पर काम ना करे,उसके बाद पुतिन ने कहा कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध हुआ तो वह परमाणु युद्ध होगा और अत्यंत ही विनाशकारी होगा। यह बात सबको समझ लेनी चाहिए, और हम किसी भी प्रकार के प्रतिबन्ध झेलने के लिए तैयार हैं ।
रूस ने कहा कि हम दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार हैं, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि हम किसी भी कीमत पर यूक्रेन को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे. इस संबंध में रूसी मीडिया स्पूतनिक ने जानकारी दी है।रूस और यूक्रेन के बीच पहले दौर की वार्ता सोमवार 28 फरवरी को बेलारूस के गोमेल में हुई थी. यह वार्ता बेनतीजा रही भी और दोनों देश एक दूसरे को धमकाते ही रहे थे. दूसरे दौर की वार्ता अगर आज हुई तो यह भीषण युद्ध के बीच होगी। बता दे कि कि आज यूक्रेन पर रूस के हमले का सातवां दिन है।