सहारनपुर। आपको बतादें कि वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की की मौत हुई है। जिसके चलते सहारनपुर में रामनगर के चिकित्सक की ट्रेन में चढ़ते वक्त संतुलन बिगड़ने से दुखद मौत हो गई है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है।
आज मंगलवार को एसओ जीआरपी अनुज सिंह ने इस घटना के विषय में बताया कि सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहारनपुर में ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने पर एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायलावस्था में परिजन उन्हें लेकर ट्रेन में सवार हो गए। परिजनों को पता चला कि उक्त ट्रेन रुड़की में रुकती नहीं है। जीआरपी ने सूचना मिलने के बाद तुरंत ही एम्बुलेंस बुलाई, जिसके बाद घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक की पहचान डॉ. प्रमोद मल्होत्रा निवासी रामनगर नैनीताल के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि पेशे से चिकित्सक अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
वैष्णो माता के दर्शन कर लौट रहे डॉक्टर की ट्रेन से हुई मौत

