चंबल नदी में गिरी कार,दूल्हे समेत बरात ले जा रहे 9 लोग डूबकर मरे

आज रविवार सुबह राजस्थान के कोटा से बड़े हादसे की खबर मिल रही है। जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। घटना की खबर मिलते ही,पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। कार में मौजूद लोग बरात लेकर जा रहे थे। मरने वालों में बरात का दूल्हा भी डूबकर मरा गया है ऐसी खबर प्राप्त हुई है। इस हादसे की वजह कई बताई गयीं है, जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का लगातार कमा कर रही है। 
आपको बतादें कि दूल्हे की फैमिली वाले सवाई माधोपुर से सुबह 5.30 बजे निकल कर उज्जैन बरात ले कर निकले थे। इसी दौरान कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में जा गिरी और इसमें डूबकर 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है गाड़ी का सिर्फ एक ही कांच खुल पाया जिसकी वजह से 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई बाकी 2 लोगों की लाश नदी में काफी दूर निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों द्वार कार को देखने पर पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद ही राहत कार्य शुरू हो पाया।  

पुलिस की गोताखोर टीम अब तक 9 शव बरामद कर चुकी है, पुलिस की टीम अभी भी जांच कर रही है कहीं कोई और कोई व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था। सभी शवों को MBS अस्पताल में रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *