शोपियां मुठभेड़ में दो जवान शहीद,एक आतंकी को मार गिराया

आज शनिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुबह तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो जवान शहीद भी हुए हैं। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जानें की भी खबर है। फिलहाल इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है। आपको बतादें कि कश्मीर जोन पुलिस के अधिकारी ने कहा है कि जैनापोरा इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली है। इसके बाद तलाशी अभियान भी जारी किया गया है। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर भारी फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं।इस हमले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले भर्ती करवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हमले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *