केजरीवाल पर कुमार विश्वास की आई आफत,सरकार बढ़ाएगी सुरक्षा

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता व कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा को बढ़ाई जा सकती है। सूत्रों की मानें तो,गृह मंत्रालय उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा कर रहा है। यह हलचल तब हुई जब कुमार विश्वास ने केजरीवाल को लेकर कई बड़े खुलासे कर दिए। जिससे पंजाब की सियासत में हड़कंप मच गया है। दरअसल, विश्वास ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

इतना ही नहीं बल्कि कुमार विश्वास ने  इस बात को भी कहा है कि , केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई दिक्कत नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।

क्या बोले केजरीवाल –कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल कुमार विश्वास के आरोपों पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक चैनल से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि कुमार विश्वास तो हास्य कवि है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *