चमोली :चमोली में दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। चमोली में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 नापी गई है। अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल कहीं भी भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय रीजन में इंडियन प्लेट 40 से 50 मिलीमीटर सालाना गति कर रही है और जब दो या दो से अधिक प्लेटें आपस में टकराती हैं या फिर प्लेटों के बीच घर्षण होता है तो उससे उस क्षेत्र में तनाव पैदा है। जिस वजह से उत्तराखण्ड में अमूमन भूकंप आता है।

